बिजनौर: बिजनौर में कल होगी नीट की परीक्षा, 12 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, एसडीएम ने किया निरीक्षण
Bijnor, Bijnor | Jun 20, 2026 बिजनौर में 3 मई को हुई नीट की परीक्षा पेपर लीक होने के बाद रद्द कर दी गई थी। अब यह परीक्षा फिर से दोबारा आयोजित की जाएगी।कल यानी 21 जून को 12 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा होगी जिसमें 5000 से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे परीक्षा को व्यापक और नकल विहीन बनाने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. एसडीएम और सीओ सिटी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया