भाटापारा: बलौदाबाजार में अतिक्रमण पर एक्शन: स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, दो मंजिला मकान किया गया ध्वस्त
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम रमदैया में शासकीय भूमि पर बने दो मंजिला पक्के मकान को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई बलौदाबाजार पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे की गई।मिली जानकारी के अनुसार, भाटापारा तहसील अंतर्गत ग्राम रामदैया में गांव के ही