सुपौल: सुपौल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 21 बेंचों पर मामलों के निपटारे की व्यवस्था
Supaul, Supaul | May 9, 2026 सुपौल व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सौजन्य से राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अनंत सिंह, जिलाधिकारी सह डालसा उपाध्यक्ष सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राहुल उपाध्याय सहित न्या