पश्चिमी सिंहभूम जिले के ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के नव पदस्थापित कार्यपालक अभियंता राजू मरांडी ने बुधवार को ग्रामीण क्षेत्र में विभाग की ओर से निर्माणाधीन कई पुल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वर्षों से अधूरे पड़े कार्यों को देखकर नाराजगी व्यक्त की।