हुज़ूर: घरेलू गैस सिलेंडर सप्लाई में गड़बड़ी: 27 सिलेंडरों से गायब मिली गैस, ट्रांसपोर्टर-ड्राइवर पर सवाल
Huzur, Bhopal | Apr 11, 2026 राजधानी भोपाल में घरेलू गैस सिलेंडर सप्लाई के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। खाद्य विभाग की जांच में पता चला है कि डिपो से गैस एजेंसी तक पहुंचे सिलेंडरों में भारी गड़बड़ी हुई है। भौंरी के बकानिया स्थित इंडेन ऑयल कंपनी के डिपो से सैनी गैस एजेंसी भेजे गए 342 सिलेंडरों में से 27 सिलेंडरों में 1 से 2.5 किलो तक गैस कम पाई गई|