बरियातु: पुलिस ने चोरबोरा गांव से एनडीपीएस के फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
बारियातू थाना पुलिस ने बुधवार को चतरा जिला के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कासीयातू के चोरबोरा गांव में छापेमारी कर एनडीपीएस एक्ट के एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।बुधवार शाम 5 बजे थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि लातेहार SP कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना कांड संख्या 36/24 का प्राथमिक अभियुक्त गणेश गंझू अपने घर पर मौजूद हैl