जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ रहे मलेरिया निरीक्षक लीलाधर का आज शनिवार की शाम 5 बजे विदाई समारोह संपन्न हुआ। विदाई समारोह में बीएमओ डॉक्टर डी के राय के द्वारा इनके कार्यकाल की प्रशंसा की गई।समस्त स्टाफ के द्वारा पुष्पमाला पहनकर मलेरिया निरीक्षक लीलाधर को नम आंखों से विदाई दी।