आगरा: <nis:link nis:type=tag nis:id=Agra nis:value=Agra nis:enabled=true nis:link/> दिमागी बीमार पत्नी 2 दिन से लापता: परिवारवालों को सता रही चिंता, थाना पुलिस से लगाई गुहार
Agra, Agra | Jul 10, 2025 दिमागी बीमार पत्नी 2 दिन से लापता आगरा। मानसिक रूप से बीमार पत्नी दो दिन से लापता है। पीड़ित अपनी पत्नी को दो दिन से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत शहर के प्रमुख चौराहों मार्गों पर तलाश कर रहा है, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। इस संबंध में उसने थाना पुलिस से भी शिकायत की है। थाना ताजगंज क्षेत्र के नगला टीन प्यारेलाल पोस्ट धांधूपुरा के रहने वाले राकेश ने बताया कि उसकी पत्नी नीतू आठ जुलाई को दोपहर लगभग ढाई बजे घर से अचानक लापता हो गई। उसे दिमागी बीमारी है। उसका चिकित्सक से इलाज चल रहा है। उसे खोजने के लिए सभी रिश्तेदारों में पता कर लिया गया।