महरौनी: ग्राम जखौरा की अंबेडकर बस्ती में बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक लगी आग, बिजली आपूर्ति व्यवस्था हुई बाधित
ग्राम जखौरा की अंबेडकर बस्ती में लगे हुए बिजली के ट्रांसफार्मर में बीते लगभग एक सप्ताह पूर्व अचानक आग लगने से ट्रांसफार्मर जल गया था। जिसके चलते बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूर्ण रूप से बाधित हो गई। उक्त मामले में महरौनी बिजली विभाग के जिम्मेदारों ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रांसफार्मर को बदलकर बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारू की जाएगी।