डौण्डीलोहारा: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शौर्य चक्र विजेता जवानों से की मुलाकात
उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में राष्ट्रपति के हाथों शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवानों से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डीजीपी अरुण देव गौतम सहित जवानों के परिजन भी मौजूद रहे। श्री शर्मा ने कहा कि जवानों का साहस, समर्पण और राष्ट्रसेवा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।