ईचागढ़: मिलनचौक में बच्चा चोर की अफवाह के खिलाफ थाना प्रभारी ने पोस्टर लगाकर लोगों को किया जागरूक
ईचागढ़ थाना क्षेत्र के मिलन चौक में गुरुवार शाम को ईचागढ़ थाना प्रभारी बजरंग महतो के द्वारा बच्चा चोर की अफवाह से सावधान रहने,कानून अपने हाथ में नहीं लेने हेतु पोस्टर चिपका कर जागरूक किया।थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि भीड़ द्वारा बच्चा चोर के साथ में लोगों की पिटाई की घटनाएँ लगातार सामने आ रही है।सिर्फ संदेह के आधार पर पकड़े गए लोग निर्दोष भी निकलते है।