जश्ने गौसलवरा में गूंजा भाईचारे और एकजुटता का संदेश : जालोर में लाल पोल के अंदर गुरुवार रात जश्ने गौसलवरा का आयोजन धार्मिक आस्था और उल्लास के साथ हुआ। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली भुट्टो एवं मौलाना गुलाम अली की सरपरस्ती में हुए जलसे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भुट्टो ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाना है तो जातिवाद से ऊपर उठकर एकजुट होकर काम करना होगा। कार्यक्रम में नव निर्वाचित सभापति बंशीलाल माली, उपसभापति मुमताज अली सैय्यद सहित पार्षदों का फूलमाला से सम्मान किया गया। नगर परिषद चुनाव लड़ने वाले अयूब शेख, उजीर सिलावट, अरबीना बानो, अंदाज बानो, जुबेदा बानो, रज्जब खोखर, लियाकत खान व सागर मेहर सहित अन्य का भी साफा, माला व शॉल से सम्मान किया गया। लखनऊ के मौलाना कलामुद्दीन ने गौसे आजम की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला, वहीं नातख्वानों ने नात-कलाम पेश किया।
Jalor, Jalor | Sep 25, 2026