बहोरीबंद: ककरेहटा में घटिया गेहूं वितरण का वीडियो आया सामने, राशन दुकान में मिट्टी-कंकड़ युक्त अनाज बांटने का आरोप
एक ओर जहां जिला खाद्य विभाग मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर अलग-अलग व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर रहा है, वहीं दूसरी ओर विभाग की नाक के नीचे सरकारी तंत्र में ही सेंधमारी हो रही है। विभागीय लापरवाही का एक ताजा मामला बहोरीबंद तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ककरेहटा से सामने आया है।