लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र, रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित चटर-पटर रेस्टोरेंट में जमीन कब्जे को लेकर बीते दिन बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। विवादित जमीन नजूल की भूमि बताई जा रही इस जमीन पर कब्जे को लेकर सर्राफा व्यापारी प्रिंस गुप्ता और राजकमल गुप्ता आमने-सामने आ गए।मामले में पुलिस अधीक्षक ने जेल गेट पुलिस चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है।