सुल्तानपुर: मेडिकल कॉलेज में 32 करोड़ से बनेगी पैथोलॉजी लैब, एकीकृत प्रणाली के तहत अत्याधुनिक पैथोलॉजी लैब बनाई जाएगी
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज में जल्द ही मरीजों को एक ही स्थान पर सभी बीमारियों की जांच की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए एकीकृत प्रणाली के तहत अत्याधुनिक पैथाेलॉजी लैब बनाई जाएगी। प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। मेडिकल कॉलेज में बने जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब को अपग्रेड किया जाना है।