सुल्तानपुर: धम्मौर पुलिस ने मारपीट व जानलेवा हमला करने के आरोपी को कुतुबपुर से किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
धम्मौर पुलिस ने मारपीट व जानलेवा हमले सहित अन्य मामलों में फरार चल रहे धम्मौर थानाक्षेत्र के कुतुबपुर निवासी सुनील यादव पुत्र छोटेलाल यादव को मुखबिर की सूचना पर उसके घर कुतुबपुर से गिरफ्तार किया है।गिरफ्त में आए सुनील यादव पर पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।