सुल्तानपुर: भारी बारिश से गोलाघाट स्थित गोमती नदी के पुल का कोना हुआ क्षतिग्रस्त, दुर्घटना को दे रहा है दावत
शहर स्थित गोलाघाट गोमती नदी के पुल का किनारे के हिस्सा दो दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से बह गया।रास्ता कट जाने से जहां आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं रोड व्यस्त होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।जिम्मेदार अधिकारियों को इसको संज्ञान में लेकर जल्द ठीक कराने की मोहल्लेवासीयों ने अपील की है।