मिर्ज़ापुर: वृद्धाश्रम के मैनेजर पर महिला और पुरुष वृद्धजनों ने कलेक्ट्रेट में डीएमसी को की शिकायत, महिला ने अश्लील हरकत का आरोप लगाया
विंध्याचल के पटेंगरा नाला स्थित वृद्धाश्रम के मैनेजर पर पुरुष और महिला वृद्धजनों ने मारपीट का आरोप लगाकर कलेक्ट्रेट में डीएम को पत्र सौंपा। एक महिला वृद्धा ने आरोप लगाया कि मैनेजर उसके साथ अश्लील हरकत करता है। वह उसे प्रतिदिन अपने कमरे में बुलाता है। उसकी बात न मानने पर वह मारपीट कर बाहर निकालता है। हाथ पकड़कर गलत काम करने का दबाव बनाता है।