बेमेतरा: दीपावली को लेकर बेमेतरा में स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर
दीपावली पर्व के मद्देनजर, जिला कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज जिला अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि दिवाली के दौरान जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और पर्याप्त चिकित्सा उपकरणों व दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।