बख्शी का तालाब: लखनऊ पुलिस का बड़ा एक्शन, दो शातिर अपराधियों को 6 माह के लिए जिला बदर किया
लखनऊ में अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने बीकेटी के अनुज सिंह और मड़ियांव के अनिल सिन्हा को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया। संयुक्त पुलिस आयुक्त के आदेश पर यूपी गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों के घरों पर मुनादी कर आदेश की जानकारी दी और उन्हें अभिरक्षा में लेकर लखनऊ-सीतापुर सीमा तक छोड़ दिया।