घाघरा: धनतेरस पर घाघरा बाजार में उमड़ी भीड़, दुकानों में जमकर हुई खरीदारी, पुलिस रही मुस्तैद
Ghaghra, Gumla | Oct 18, 2025 घाघरा प्रखंड मुख्यालय में धनतेरस के अवसर पर बाजारों में चहल-पहल देखने को मिली। लोगों ने शुभ दिन पर सोना, चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और वाहन की खरीदारी की। बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ने से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे।मुख्य बाजार, घाघरा चौक, चांदनी चौक समेत अन्य क्षेत्रों में लोगों ने जमकर खरीदारी की।