शाहजहांपुर। परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा जनपद में संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रमुख चौराहों पर लगे जाम को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई गई। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों की सघन चेकिंग की गई। पेट्रोल पंपों का भी निरीक्षण किया गया। मोडिफाइड साइलेंसर लगे एक वाहन का चालान किया गया।