Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

बेटी मिली, आरोपी छूटा गोला का मंदिर पुलिस पर उठे सवाल" ग्वालियर। थाना गोला का मंदिर क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के लापता होने और उसे बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पीड़ित परिवार ने थाना गोला का मंदिर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जिस युवक पर उनकी बेटी को भगाकर ले जाने का आरोप है, उसे पुलिस ने कथित सांठगांठ कर छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 जून 2026 को सुमन बाथम पत्नी सूरज बाथम, उम्र 40 वर्ष, निवासी काल्पी ब्रिज कॉलोनी, थाना गोला का मंदिर, अपने ससुर मूलचंद बाथम के साथ थाने पहुंचीं और रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह घरों में झाड़ू-पोछा का कार्य करती हैं। 19 जून 2026 को सुबह करीब 11 बजे वह काम पर गई थीं और अपनी 16 वर्षीय बेटी जानकी बाथम को घर पर छोड़कर गई थीं। शाम करीब 4 बजे जब वह घर लौटीं तो उनकी बेटी घर पर नहीं मिली। आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। महिला ने अपनी रिपोर्ट में आशंका जताई कि उनकी बेटी को अंकित बाथम बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। थाना गोला का मंदिर पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। वहीं, अब परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने लड़की को तो बरामद कर लिया, लेकिन उसे लेकर जाने वाले युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय कथित रूप से सांठगांठ कर उसे छोड़ दिया। इस मामले को लेकर परिवार में भारी आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने निष्पक्ष जांच तथा दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, पुलिस की ओर से इन आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले ने क्षेत्र में कई सवाल खड़े कर दिए हैं और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

MORE NEWS

भाई के साथ कार रेस लगा रहा था कारोबारी का बेटा, 7 पुलिसकर्मी घायल #viralvideo #uppolice #trendingvideo 

मेरठ कारोबारी के बेटे ने कार से 7 पुलिसकर्मियों को रौंदागश्त के दौरान सड़क किनारे खड़े थे, भाई के साथ रेस लगा रहा था मेरठ में ऑटो पार्ट्स कारोबारी के बेटे ने अपनी इनोवा कार से सड़क किनारे खड़े 7 पुलिसकर्मियों को रौंद दिया। इस दौरान एक कांस्टेबल का पैर टूट गया। द बाकी के चोट आईं हैं।मामले का CCTV आज सामने आया। इसमें दिख रहा है कि शनिवार देर रात ढाई बजे गश्त पर निकले पुलिसकर्मी रोड किनारे पुलिस जीप के पास खड़े थे। तभी तेज रफ्तार इनोवा कार ने पुलिसकर्मियों को रौंदते हुए जीप से टकरा गई।

भाई के साथ कार रेस लगा रहा था कारोबारी का बेटा, 7 पुलिसकर्मी घायल #viralvideo #uppolice #trendingvideo मेरठ कारोबारी के बेटे ने कार से 7 पुलिसकर्मियों को रौंदागश्त के दौरान सड़क किनारे खड़े थे, भाई के साथ रेस लगा रहा था मेरठ में ऑटो पार्ट्स कारोबारी के बेटे ने अपनी इनोवा कार से सड़क किनारे खड़े 7 पुलिसकर्मियों को रौंद दिया। इस दौरान एक कांस्टेबल का पैर टूट गया। द बाकी के चोट आईं हैं।मामले का CCTV आज सामने आया। इसमें दिख रहा है कि शनिवार देर रात ढाई बजे गश्त पर निकले पुलिसकर्मी रोड किनारे पुलिस जीप के पास खड़े थे। तभी तेज रफ्तार इनोवा कार ने पुलिसकर्मियों को रौंदते हुए जीप से टकरा गई।

Parliament Street, New Delhi | Jun 22, 2026

रेल्वे ने किये परिवर्तन..

रेल्वे ने किये परिवर्तन..

Parliament Street, New Delhi | Jun 22, 2026