ढोलबज्जा बाजार में रंगदारी मांगने के मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन और बाजार बंद के बाद नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने ढोलबज्जा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव को सस्पेंड करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। नए थानाध्यक्ष के रूप में निशांत कुमार शर्मा की नियुक्ति की गई है। बता दें कि अपराधियों द्वारा बीते 15 दिनों से स्थानीय व्यवसायियों से रंगदारी मांगे जाने और शिकायत