बक्सर: ओझा बरांव गांव से दो नाली बंदूक और 29 कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, कट्टा के साथ एक किशोर को पुलिस ने लिया अभिरक्षा में
Buxar, Buxar | Oct 2, 2024 जिले के मुरार थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने 2 हथियार व 29 कारतूस सोमवार की देर रात्रि में बरामद किया. जिसमें एक आरोपित को गिरफ्तार करने के अलावा एक नाबालिग छात्र को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है .पुलिस को यह कामयाबी सोमवार की रात की गई छापेमारी में मिली. गिरफ्तार होने वालो मे मुरार थाना क्षेत्र के ओझा बरांव निवासी लक्ष्मण साह व नाबलिग छात्र शामिल है.