बक्सर: स्मार्ट विद्युत मीटर नीति को हर हाल में वापस लेना होगा: अशोक पांडेय, जिला प्रभारी व बिहार विधान परिषद के सदस्य
Buxar, Buxar | Oct 2, 2024 राष्ट्रीय जनता दल की केन्द्रीय कमेटी के आह्वान पर राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत बक्सर सदर प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार 11 बजे से दल की प्रखंड इकाई के बैनर तले धरना दिया गया. जिसमें उपभोक्ताओं के घरों में लगाए जा रहे प्रीपेड स्मार्ट विद्युत मीटर की जमकर विरोध जताई गई. इस मौके पर आयोजित सभा की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष ददन पासवान ने की.