बक्सर: अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बक्सर सदर अस्पताल में मुफ्त छड़ी का वितरण
Buxar, Buxar | Oct 1, 2024 बक्सर स्थित सदर अस्पताल में अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सुबह 11 बजे सिविल सर्जन डॉक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव, उपाधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह, एनसीडीओ डॉक्टर संजय कुमार के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर सदर अस्पताल में आए उन सभी बुजुर्ग व्यक्तियों को आवश्यकता अनुसार छड़ी वितरण किया गया।