बिलग्राम: पत्नी ने लेखपाल की दूसरी शादी रुकवाने के लिए SP के पास पहुंचकर की शिकायत, लेखपाल हरदोई की सदर तहसील में तैनात
Bilgram, Hardoi | Apr 16, 2026 सांडी थाना क्षेत्र के गुर्रा गांव निवासी लेखपाल की दूसरी शादी रुकवाने के लिए पत्नी आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और एसपी को शिकायती पत्र दिया है।पत्नी ने गुरुवार दोपहर लगभग 2:00 बजे एसपी से मिलकर मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगाई है पत्नी ने बताया पति से उनकी सहेली के माध्यम से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया।