अनूपपुर: स्वच्छता व्यवस्था पर कलेक्टर सख्त, ट्रेंचिंग ग्राउंड में मिली अव्यवस्था
अनूपपुर। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने नगर पालिका की स्वच्छता व्यवस्था और ट्रेंचिंग ग्राउंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नए ट्रेंचिंग ग्राउंड में कचरा डंप किए जाने पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कचरा पुराने ट्रेंचिंग ग्राउंड में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने घर-घर कचरा संग्रहण, गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण और सफाई व्यवस्था में सुधार के निर