गुना नगर: नानाखेड़ी में जन्मदिन पार्टी में पार्षद के परिवार पर हमला, तीन लोग गंभीर, इंदौर रेफर
गुना कैंट थाना के नानाखेड़ी में जन्मदिन पार्टी के दौरान विवाद में भाजपा पार्षद के परिवार पर हमला हुआ चार लोग घायल हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर बीते रोज तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, अन्य की तलाश जारी है। 13 अप्रैल को घायलों में राजू कुशवाहा, दिलीप कुशवाहा और पूर्व पार्षद गेंदालाल कुशवाहा की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल से इंदौर रेफर किया है।