गुना नगर: शहर की सुरक्षा में जन भागीदारी बनी मिसाल, सीसीटीवी कैमरे से बढ़ेगी सुरक्षा, एसपी ऑफिस में बैठक व सम्मान समारोह
गुना शहर और जिले भर में आमजन की सुरक्षा अपराध रोकथाम और प्रभावी निगरानी के लिए पुलिस अधीक्षक हितिका वासल द्वारा आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। 21 मई को शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने में जन भागीदार 60 लोगों को एसपी ने सम्मानित किया। वहीं जिले के बैंकर्स के साथ बैठक कर बैंकों के अंदर बाहर कैमरे लगाने के साथ कंट्रोल रूम से कनेक्ट करने निर्देश दिए।