हरदोई: उच्च शिक्षा राज्यमंत्री एवं विधायकों सहित गणमान्य लोगों ने श्रीरामजानकी हनुमत धाम प्रांगण में श्रीराम कथा सुनी
Hardoi, Hardoi | Jan 29, 2024 प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी दोपहर 1 बजे श्रीरामजानकी हनुमत धाम प्रांगण में श्रीराम कथा सुनने पहुंची।श्रीराम कथा की शुरुआत कथा के मुख्य यजमान अखिलेश सिंह ने उच्च शिक्षा राज्यमंत्री एवं विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू, सांडी विधायक प्रभाष कुमार, पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी का स्वागत किया एवं संयुक्त रूप से पूजन अर्चन किया।