बिहार: शिवाजी कॉलोनी में एक छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घटनास्थल से मिला सुसाइड नोट
Bihar, Nalanda | Apr 13, 2024 लहेरी थाना क्षेत्र के शिवाजी कॉलोनी स्थित अपने कमरे में छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक सिलाव थाना क्षेत्र के वरनौसा गांव निवासी नरेश सिंह का पुत्र राहुल कुमार है, जो शिवाजी कॉलोनी में रहकर आर्मी की तैयारी कर रहा था। मृतक के चाचा ने बताया कि गांव की किसी लड़की का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। सिलाव थाना पुलिस ने इस मामले में पूछताछ की थी।