सिहोरा: गोसलपुर में ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत, लखराम मोहल्ला के पास हुई घटना
खितौला थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रेलवे स्टेशन सिहोरा से मिली सूचना के अनुसार घटना गोसलपुर डाउन ट्रैक स्थित लखराम मोहल्ला के पास हुई। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई का सबको पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।