करछना: भीरपुर में टायर शॉप की दुकान पर हुई चोरी का 2 महीने बाद भी नहीं हुआ खुलासा, पीड़ित परेशान
करछना थाना क्षेत्र के भीरपुर पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर खाई गांव निवासी मकबूल अहमद बीते कई वर्षों से मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे के बगल मकान बनवाकर टायर शॉप की दुकान खोल रखी है। जनवरी माह में बोलेरो सवार अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर लगभग ढाई लाख रुपए तक का टायर उठा ले गए थे। पुलिस से शिकायत के 2 महीने बाद भी नहीं हुआ खुलासा।