राजगढ़: राजगढ़ जिले में गंगा दशहरा पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर जिला पंचायत सीईओ ने की बैठक
राजगढ़ जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशहरा पर 25 मई को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर जिला पंचायत सीईओ इच्छीत गढ़पाले ने जिला पंचायत कार्यालय में रविवार को शाम 4:00 बजे करीब अधिकारीयों और कर्मचारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।