गभाना: टमकौली स्थित अटल आवासीय विद्यालय में सांसद ने कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन
गभाना क्षेत्र के टमकौली स्थित अटल आवासीय विद्यालय में रविवार को कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत हुई। प्रदेश सरकार की प्रवीण योजना के अंतर्गत स्थापित इस केंद्र का उद्घाटन सांसद सतीश गौतम ने दोपहर में 12 बजे फीता काटकर किया।