टीकमगढ़: धोखे से जहरीला पदार्थ खाने से मासूम बच्चे की मौत, परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे
महरौनी तहसील ग्राम पड़वा के 10 वर्षीय मासूम बच्चे ने शाम 5 वजे के करीब खेत पर धोखे में जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल शाम 6 वजे के करीब टीकमगढ़ लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर अरविंद सिंह ने बच्चे को इमरजेंसी वार्ड में उपचार के लिए भर्ती किया। लेकिन थोड़ी ही देर में उपचार के दौरान बच्चे की मृत्यु हो गई।