बिजनौर: बिजनौर जिला कारागार में सजायाफ्ता मुलजिम का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया
Bijnor, Bijnor | May 10, 2026 बिजनौर जिला कारागार में सजायाफ्ता एक मुलाजिम का शव जेल में ही पेड़ से लटका मिला। रविवार को दोपहर करीब 12:00 लूट के मामले में सजा काट रहे गांव पृथ्वीपुर निवासी दीपक पेड़ से लटका हुआ था। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया है।