शाहबाद: पतवन मिश्र में गांव वस्ती कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
भाजपा के "गांव बस्ती संपर्क अभियान" के तहत पिहानी विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत चठिया वुजुर्ग के पतवन मिश्र गांव में सघन जनसंपर्क किया गया। अभियान का उद्देश्य केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचाना और लाभार्थियों से सीधा संवाद करना था।