डंडखोरा थाना क्षेत्र के घोघरा मोड़ इटवा घाट पुल के पास सड़क किनारे एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डंडखोरा पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 से 01 बजे के बीच मृतक की पहचान मधेली गांव निवासी स्वर्गीय जनता सोरेन के पुत्र बबलू सोरेन के रुप में हुई है