पूरनपुर: रामपुर तालुके के महाराजपुर गेहूं के खेत में मिले गोवंश पशु के अवशेष, मामले की जांच में जुटी पुलिस
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर तालुके महाराजपुर के रहने वाले अजय भारती के खेत में गोवंश पशु के अवशेष मिलने को लेकर हिन्दू संगठन के लोगों में रोष, मामले की सूचना ग्राम प्रधान राकेश कुमार ने पुलिस को दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जाँच पड़ताल कर रही हैं। इसको लेकर हिन्दू संगठन के लोगों में रोष व्याप्त है।