गुरूर: ग्राम दियाबती में लाखों की लागत से खरीदी गई कॉटन विक मेकिंग मशीन हो रही कबाड़, पंचायत की महिला समूह हो गई बेरोजगार
Gurur, Balod | Mar 24, 2026 3 साल पहले बनी यह शेड जगह जगह जर्जर स्थिति मे है। जिस शेड में यह मशीन रखा गया है वहां पंचायत द्वारा ताला जड़ दिया गया है, जिसके चलते अब यहां लाखों खर्च कर खरीदे गए मशीन तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कबाड़ में नजर आ रहा है। महिला समूह को फिर से काम देकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्राम पंचायत द्वारा कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।