गोरखपुर: गोरखपुर में शादी-पार्टी के लिए नियम बदलेंगे: 100 से अधिक मेहमानों पर देनी होगी सूचना, कचरा प्रबंधन भी बताना होगा
गोरखपुर नगर निगम अब शादी समारोह,बहूभोज और अन्य बड़े आयोजनों के बाद फैलने वाली गंदगी को रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है।इस व्यवस्था के तहत, 100 या उससे अधिक मेहमानों वाले किसी भी कार्यक्रम पर नगर निगम की सीधी निगरानी रहेगी।आयोजकों को कार्यक्रम से पहले नगर निगम को सूचना देनी होगी और कचरा प्रबंधन की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी देनी होगी।