जलेसर: 11 दिन पूर्व अवागढ नगर से लापता युवक का नहीं लगा सुराग,परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी रिपोर्ट।
Jalesar, Etah | May 26, 2024 अवागढ नगर के मोहल्ला तिवारियान निवासी धर्मपाल द्वारा थाने पर गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई है, पुलिस को बताया है कि 15 मई को पुत्र विशाल उर्फ करूंगा घर से अपनी चक्की पर जाने की कह कर गया था। लेकिन घर लौटकर नहीं आया काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है । जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई ,पुलिस द्वारा गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर ली है।