चैनपुर: केडेंग गांव में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
चैनपुर थाना क्षेत्र के केडेंग गांव में रविवार की शाम मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जानकारी देते हुए मंगलवार की सुबह दस बजे बताया गया कि नशे की हालत में हुए विवाद के दौरान आरोपी ने बांस के डंडे से हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोप