पाकिस्तान के बाद पश्चिम बंगाल से धमकी का दावा, 'काला हिरण' फिल्म के निर्माता अमित जानी ने जोधपुर में दर्ज करवाई FIR
'काला हिरण' फिल्म को लेकर विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। फिल्म के निर्माता अमित जानी ने जोधपुर के रातानाडा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए दावा किया है कि उन्हें पाकिस्तान से धमकी भरे कॉल और संदेश मिल रहे हैं।
अमित जानी ने कहा, "मैं पाकिस्तानी आतंकवादियों से नहीं डरता।"
उन्होंने फिल्म और उससे जुड़े विवादों को लेकर अपनी बात रखते हुए अभिनेता सलमान खान पर भी निशाना साधा और कहा, "सलमान खान हीरो नहीं, विलेन हैं।"
मामले को लेकर SHO दिनेश लखावत, रातानाडा पुलिस थाना ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और धमकी देने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
फिल्म 'काला हिरण' को लेकर पहले भी विवाद सामने आते रहे हैं। अब पाकिस्तान से धमकी मिलने के दावे के बाद मामला और गर्मा गया है।
Rajasthan Police Bhajanlal Sharma
#BreakingNews #jodhpur #AmitJani #KalaHiran #विश्नोई #vishnoi #salmankhan #सलमान
#salmankhanfans #trendingvideo
Jodhpur, Jodhpur | Jun 19, 2026