महोबा: डीएवी सहित सभी केंद्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ
Mahoba, Mahoba | Apr 25, 2026 होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पहला दिन कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। डीएम गजल भारद्वाज और एसपी शशांक सिंह ने केंद्रों का निरीक्षण किया। पांच परीक्षा केंद्रों पर सघन चेकिंग और सीसीटीवी निगरानी रही। हर पाली में 2064 अभ्यर्थी शामिल हुए। गर्मी को देखते हुए पानी व छाया की व्यवस्था की गई। अभ्यर्थियों ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया।