मुरैना नगर: शुक्ला कॉलोनी में पत्थरबाजी रोकने पर दबंग पड़ोसी ने पति-पत्नी को पीटा, घायल पैर पर भी किया हमला, पीड़ित पहुंचे कोतवाली
मुरैना के सिटी कोतवाली क्षेत्र की शुक्ला कॉलोनी में पत्थरबाजी रोकने पर दबंग पड़ोसियों ने पति-पत्नी से मारपीट कर दी।घायल पैर में दवा लगवा रहे बबलू डंडोतिया की पत्नी ने विरोध किया तो आरोपियों ने परिवार समेत हमला कर दिया।बचाने पहुंचे बबलू के घायल पैर पर भी वार किए गए।दोनों घायल आज शाम कों कोतवाली थाने पहुंचे।पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।