पटना ग्रामीण: पटना: बाबू जगजीवन राम की जयंती पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि
पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी जगजीवन राम की जयंती के अवसर पर रविवार सुबह 11 बजे पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल सैयद अता हसनैन के साथ सर्कुलर रोड, अणे मार्ग एवं कौटिल्य मार्ग के चौराहे पर स्थित स्व. जगजीवन राम की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।